दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन पर लॉकडाउन पार्ट-4 में बुधवार सुबह तक कॉल्स की संख्या 50 हजार तक पहुंच गई है। लॉक डाउन जब से शुरू हुआ है तब से औसतन दिल्ली पुलिस की इस हेल्पलाइन नंबर पर हर रोज 800 के करीब कॉल्स आई है। ये कॉल्स मेडिकल हेल्प, मूवमेंट पास, खाना नहीं होने से संबंधित होती है। दिल्ली पुलिस के अनुसार 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर 011. 23469526, 24 मार्च को जारी किया गया था। 27 मई की सुबह 8 बजे तक इस हेल्पलाइन पर 51041 कॉल्स आई। इनमें 5581 कॉल्स दिल्ली के बाहर से आई थी।
जोकि संबंधित राज्यों की हेल्पलाइन पर फॉरवर्ड की गई। नो फूड, नो मनी के संबद्ध 1330 कॉल्स मिली। 32127 कॉल्स मूवमेंट पास को लेकर थी, जिन पर लोगों को वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने की सलाह दी गई। मेडिकल हेल्प से जुड़ी कॉल्स की संख्या 565 रही। परिवार से दूर होने की 402 कॉल्स मिली। कोरोना के संबंध 63 कॉल्स। सीनियर सिटीजन की 69 कॉल्स आई।
21 कॉल्स मानसिक तनाव से ग्रस्त होने वाले लोगों की रही। प्रवासी मजदूरों की 1809 कॉल्स मिली। अन्य कॉल्स की संख्या 9074 रही। पुलिस के अनुसार सभी 15 जिलों में एनजीओ और आरडब्ल्यूए की सहायता से खाने का नेटवर्क स्थापित किया जा चुका है। करीब 250 जगहों पर खाना वितरित किया जा रहा है। पुलिस के जरिए अब तक करीब 1 लाख 74। हजार लोगों को खाना मुहैया करवाया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zC36WS
إرسال تعليق