कैबिनेट मंत्री ने 54 लाख से बनने वाली गलियों के कार्य का शुभारंभ किया https://ift.tt/3lTPtVi

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 54 लाख रुपए की से लागत से बनने वाली 5 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यहां करीब 30 से 40 वर्ष पुराने गड्ढों को भाजपा सरकार ने भरने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड 37 की भगत सिंह कॉलोनी में गलियों के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही 5 गलियों के निर्माण कार्य को शुरू भी कराया। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, विनोद गोस्वामी, महेश गोयल, राकेश गुर्जर, पारस जैन, संजीव बैंसला आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kcFpX1

Post a Comment

Previous Post Next Post