सवा महीने बाद 141 पॉजिटिव मिले, 93 रिकवर होकर लौटे, एक की मौत https://ift.tt/32winmt

गुड़गांव में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में जिला में 793 पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं सवा महीने बाद एक बार फिर 24 घंटे में सबसे अधिक 141 पॉजिटिव केस व एक पेशेंट की मौत स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि 93 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए हैं। जहां सात दिन में नए केस 793 मिले, वहीं पिछले सात दिन में मात्र 611 पेशेंट ही ठीक हुए हैं। जिससे रिकवरी रेट भी घटकर 90 फीसदी से नीचे आ गया है। जिला में जहां 20 दिन में 1569 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं अगले सात दिन में 793 केस सामने आ चुके हैं।

वहीं सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ाई गई है, लेकिन संक्रमण पर काबू नहीं हो पा रहा है। पिछले 27 दिन में 54694 लोगों के सेम्पल व टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 2362 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है। गुड़गांव में अब तक 11429 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। तेजी से बढ़े पॉजिटिव के बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 937 हो गई जबकि इनमें से 813 को होम आइसोलेट किया गया है। गुरुवार को पॉजिटिव मिले 141 लोगों में नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 29 केस मिले, जिनमें पटौदी ब्लॉक में सबसे अधिक 23, सोहना व फर्रुखनगर में तीन-तीन पॉजिटिव केस पाए गए। वहीं निगम क्षेत्र के जोन-1 में 28, जोन-2 में 25, जोन-3 में 34 व जोन-4 में 25 पॉजिटिव केस पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A quarter of a month later 141 positives were found, 93 recovered and returned, one dead


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EopZ2z

Post a Comment

Previous Post Next Post