देश में कोरोना को हराकर ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा आज 5 लाख पार हो जाएगा; रिकवरी रेट अब 63% हुआ https://ift.tt/3iNqxOD

देश में कोरोना मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, ठीक होने वालों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार शाम तक 7.94 लाख मरीजों में से 4.95 लाख संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके थे। अब रोज 18 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

दुनिया में सिर्फ 6 देश, जहां 90% से ज्यादा रिकवरी हुई

कतर 94.64%
चीन 94.03%
जर्मनी 92.37%
आयरलैंड 91.47%
सिंगापुर 90.97%
स्विटजरलैंड 90.47%

इस हिसाब से शुक्रवार रात तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 5 लाख पार हो जाएगा। रिकवरी रेट में भारत दुनिया में 19वें स्थान पर हैं। लेकिन, जिन तीन देशों अमेरिका, ब्राजील और भारत में मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, उनमें सबसे तेजी से रिकवरी भारत में ही हुई है।

देश: दो माह में सबसे ज्यादा 55% तक रिकवरी गुजरात और मध्यप्रदेश में बढ़ी
  • सबसे ज्यादा मरीजों वाले महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 60% होते ही देश का आंकड़ा 70% से ऊपर हो जाएगा। इससे भारत टॉप-10 रिकवरी वाले देशों में आ जाएगा।
  • ज्यादा मरीजों वाले राज्यों में से सिर्फ तमिलनाडु ऐसा है, जहां रिकवरी रेट सिर्फ 10% से कम बढ़ा है।
फैक्ट: भारत में कोरोना से मरने वाले 86% मरीज 45 साल से ज्यादा के थे
ज्यादा मरीजों वाले देशों में सबसे तेज रिकवरी भारत में ही है
  • 1 मई से अब तक भारत में रिकवरी रेट 35.75% बढ़ा है। ब्राजील में रिकवरी रेट भारत से ज्यादा है, लेकिन रिकवरी रेट बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार भारत में ही है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो जयपुर की है। यहां कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से बाहर निकलते दो युवक।


from Dainik Bhaskar /national/news/today-the-figure-of-patients-recovering-after-beating-corona-in-the-country-will-cross-5-lakhs-the-recovery-rate-is-now-63-127497542.html

Post a Comment

Previous Post Next Post